पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
(सोनभद्र) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध धन की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तार कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।










