Home / Uncategorized / नगर पंचायत परतावल बाजार में हिंदू नव वर्ष की स्वागत में बाइक रैली

नगर पंचायत परतावल बाजार में हिंदू नव वर्ष की स्वागत में बाइक रैली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,अब्दुल कलाम /महराजगंज/ जनपद महाराजगंज विकास खंड परतावल बाजार मे चैत्र रामनवमी की पूर्व संध्या पर हिंदू नव वर्ष के आगमन को लेकर नगर पंचायत परतावल में एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने किया।
यह रैली आजाद नगर स्थित उनके आवास से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस, परतावल बाजार, बभनौली, परतावल चौराहा, छातिराम, हॉस्पिटल रोड, नौरंगा टोला, तिवारी टोला होते हुए पुनः उनके आवास पर पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” जैसे नारों के साथ पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
परतावल चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए काशीनाथ सिंह ने कहा कि 19 मार्च को चैत्र रामनवमी के दिन विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन और सृष्टि रचना से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर विजय जायसवाल, राजन वर्मा, बलराम गुप्ता, रवि राणा, संदीप रंजन, रमेश मोदनवाल, गंगाधर पांडेय, मुकुल शर्मा, संजय जायसवाल, जगदीश तिवारी, टुनटुन चौधरी, सोहन चौधरी, आदर्श यादव, शनि साहनी, शीतल जायसवाल, विनय सिंह, प्रमोद चौधरी, राहुल, सूरज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू युवा वाहिनी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *