पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज के आनंद नगर में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास चौरसिया को नगर पंचायत में मनोनीत सभासद घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। स्वागत समारोहों में भाजपा कें वरिष्ट युवा नेता शिवम जायसवाल ,युवा मोर्चा कें जिला उपाध्यक्ष विक्रांत अग्रहरी,युवा नेता जय भारत कन्नौजिया,हरेंद्र गौड़ और युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभासदों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
गणेश पुर में स्थित आधारशिला वृद्ध आश्रम पर ये कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें आश्रम कें प्रबंधक प्रदीप कटियार ने विकास चौरसिया को माला पहनकर व साल उड़ाकर सम्मानित किया !










