Home / Uncategorized / राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पूर्वांचल राज्य संवाददाता
सोनवानी बलिया। विकास खण्ड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण 18 से 19 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और जिला पंचायत विकास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत मनोज गुप्ता के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में कमलेश कुंवर एवं विनीता राय ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों को डिजिटल लिटरेसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण का आयोजन उपनिदेशक (पंचायत) आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ द्वारा किया गया है, जबकि इसका प्रायोजन ए.एफ.सी. इंडिया लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व गति लाना है। प्रशिक्षण में सचिव विनय सिंह, रामप्यारे चौधरी, उपेन्द्र कुमार, विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों से योजना निर्माण, डेटा प्रबंधन और ऑनलाइन कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *