Home / Uncategorized / खरीफ सीजन से ‘साथी पोर्टल’ से होगी बीज बिक्री, 19 मार्च को विक्रेताओं का प्रशिक्षण

खरीफ सीजन से ‘साथी पोर्टल’ से होगी बीज बिक्री, 19 मार्च को विक्रेताओं का प्रशिक्षण

चंदौली।जनपद में आगामी खरीफ सीजन से किसानों को उन्नतशील एवं गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सभी प्रकार के बीजों की बिक्री भारत सरकार द्वारा विकसित ‘साथी पोर्टल’ के माध्यम से की जाएगी।

इस संबंध में बीज विक्रेताओं को पोर्टल की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को कृषि कल्याण केंद्र, सदर में संपन्न होगा।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि सभी बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खरीफ सीजन के दौरान बीज वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाना है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन का मानना है कि ‘साथी पोर्टल’ के माध्यम से बीज वितरण में पारदर्शिता आएगी और किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *