Home / Uncategorized / अनुरक्षण कार्य के चलते आज ठठरा सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति एक घंटे रहेगी बाधित

अनुरक्षण कार्य के चलते आज ठठरा सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति एक घंटे रहेगी बाधित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी।

ठठरा सब स्टेशन (पावर हाउस ठठरा) से जुड़ी विद्युत आपूर्ति गुरुवार, 19 मार्च 2026 को एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह व्यवधान 220 केवी उपकेंद्र राजातालाब में निर्धारित अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते किया जा रहा है।
बिजली विभाग के अनुसार प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक 33/11 केवी ठठरा फीडर की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले या बाद में ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *