Home / Uncategorized / कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

स्थानीय कस्बा चौबेपुर बाजार में बुधवार को छ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ के पहले महिलाओं ने श्री हनुमान मंदिर गौरा रोड से कलश यात्रा निकाली।कलश यात्रा स्टेशन रोड, बलुआ रोड वाराणसी रोड होते हुये पुरे बाजार में भ्रमण कराया गया उसके बाद कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल श्री हनुमान जी मंदिर गौरा मोड़ के पास पहुंचा। जहां कलश प्रतिष्ठापित किया गया।इसका शुभारंभ बुधवार को प्रातः 12बजे कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के कलश यात्रा से शुरू की गई।इस आशय की जानकारी आयोजक मण्डल के विंध्यवासिनी उपाध्याय के साथ प्रदीप सोनी राजू सेठ और अजय गुप्ता अकेला ने सयुंक्त रुप से बताया कि भागवत कथा वाचक मथुरा वृन्दावन से पधारे व्यास श्री कृष्णा शरण महाराज जी हैं। कथा का प्रारंभ 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा 26 मार्च को हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।इस दौरान विनोद चतुर्वेदी,अन्तिम उपाध्याय,शरद उपाध्याय शिवम चतुर्वेदी विपुल,विशाल,मोहित धर्मवीर गुप्ता, दिलीप सेठ, एन पी जायसवाल नन्हे, अतुल गुप्ता, हरिद्वार सेठ, एस चौबे, अर्जुन गुप्ता, शारदा चतुर्वेदी,कलावती सोनी,गुड़िया गुप्ता, सोनी देवी, प्रीति सोनी, नैसी,प्रभावती देवी के साथ सैकड़ो लोंगो की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *