पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
विकास खंड परतावल के ग्राम रोजगार सेवकों ने पिछले आठ माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के माध्यम से प्रेषित किया गया।
रोजगार सेवकों का कहना है कि अगस्त 2023 से अब तक उन्हें मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके बावजूद वे मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराने, मासिक मानदेय 35,000 रुपये निर्धारित करने, समयबद्ध भुगतान के लिए अलग बजट की व्यवस्था करने तथा पूर्व में की गई घोषणाओं को लागू करने की मांग की है।
8 माह से मानदेय लंबित, रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन










