Home / Uncategorized / अनपरा पुलिस ने 48 घंटे में डीजल चोरी गैंग का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल बरामद

अनपरा पुलिस ने 48 घंटे में डीजल चोरी गैंग का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल बरामद

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

अनपरा/सोनभद्र। अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभिषेक वर्मा (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में 48 घंटे के भीतर डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए थाना अनपरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुरासनी दुर्गा मंदिर के पास रेलवे पुलिया के समीप घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 06 प्लास्टिक जरकिन में कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, एक लोहे की सरिया तथा लगभग 2 मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16/17 मार्च की रात बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़े वाहनों की टंकियां तोड़कर डीजल चोरी किया था।

इस मामले में थाना अनपरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 62/2026 में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव एवं कांस्टेबल सौरभ वर्मा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *