पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी। चैत्र शुक्ल नवरात्र के शुभ अवसर शास्त्री घाट में भव्य नववर्ष अभिनंदन समारोह एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रचना अग्रवाल रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की अध्यक्षा डॉ. सरिता त्रिपाठी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन का विशेष सहयोग रहा धन्यवाद ज्ञापन सीए जमुना शुक्ला ने दिया
इस अवसर आकर्षक गरबा / डांडिया नृत्य नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का संचालन अनुराधा पांडेय एवं शशि श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगलकामनाओं के साथ किया गया।










