पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी अस्सी डुमरांव बाग कॉलोनी स्थित श्री काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज के तरफ से राजातालाब स्थित पेट्रोल पंप के पास से गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी समेत चांदी के गिलास व बैंकिंग दस्तावेज चोरी की तहरीर राजातालब थाने पर दी गई, तहरीर देने के कुछ ही देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर झोला लावारिश हाल में मिलने की बात कह कर अमरा चौकी पर झोला रखा गया,जिसमें से नगदी चांदी का गिलास रुद्राक्ष की माला पोस्ट ऑफिस के डॉक्यूमेंट गायब थे
मौके पर शंकराचार्य के वाहन चालक ने बताया कि मत और आश्रम के लिए सब्जी वगैरह खरीदने के उद्देश्य से राजातालाब स्थित पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे कुछ ही देर बाद जब सब्जी रखने के लिए गाड़ी खोलने गए तब घटना की जानकारी हुई, उसके बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई परंतु परिणाम और असंतोषजनक रहा










