Home / Uncategorized / मां नेपाली भगवती धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घरों में नवरात्रि अनुष्ठान शुरू

मां नेपाली भगवती धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घरों में नवरात्रि अनुष्ठान शुरू

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम भक्तिमय माहौल में डूब गया है। पहले ही दिन से मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है।वही चौबेपुर कस्बा के मां शीतला मंदिर, राम जानकी मंदिर के अलावा क्षेत्र के कैथी चंद्रावती स्थित मरी माता मंदिर में भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।श्रद्धालु भजन-कीर्तन,आरती और पूजा में शामिल होकर आस्था व्यक्त कर रहे हैं।वहीं घर-घर में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *