Home / Uncategorized / गंगा स्नान करने गए तीन युवक गहरे पानी में डूबे, दो की मौत एक को बचाया

गंगा स्नान करने गए तीन युवक गहरे पानी में डूबे, दो की मौत एक को बचाया

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव कुटी घाट पर बृहस्पतिवार की करीब तीन बजे के आसपास घटना घटित हो गई जानकारी के अनुसार गंगा में स्नान के दौरान तीन युवक अपनें दोस्तों संग गणपत, कृष्ण और रोहन के साथ नहा रहे थे, अचानक गहरे पानी में चले गये, और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुये रोहन को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि गणपत और कृष्ण गंगा नदी में समा गये। सूचना मिलते ही कैथी चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंँच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल खोजबीन शुरू की कर दी गई, और एन.डी.आर.एफ टीम को भी सूचना दी गई।करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों डूबे युवकों के शव बाहर निकाले। मृतकों की पहचान गणपत उम्र 18 वर्ष और कृष्ण उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी उदयपुर चोलापुर, और उसके मित्र कृष्ण 19 वर्ष, निवासी कानुपुर करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त गंगा स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गये थे। इस दौरान रोहन को स्थानीय लोगों नें किसी तरह बाहर निकल लिया। वहीं गणपत और कृष्ण की डूबनें से मौत हो गई। मृतक गणपत के पिता विशुन ने बताया कि उनका पुत्र अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिये घाट पर गया था। स्नान के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से यह हादसा हो गया। उन्होंने स्थानीय लोगों और नाविकों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाले जाने की बात कही है, और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संभावना में चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तीन युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गये थे। एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो युवकों की डूबनें से मौत हो गई। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *