Home / Uncategorized / रेणुकूट में फुटपाथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

रेणुकूट में फुटपाथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र) ओबरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत रेणुकूट में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वी-मार्ट पुल से खाड़पाथर मोड़ तक फुटपाथ पटरी निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आज विधिवत संपन्न हुआ। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, विशेषकर पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री संजीव गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भूमि पूजन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नगरों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुटपाथ निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री नंद लाल गुप्ता, पूर्व एम.एल.सी. श्री श्याम सिंह, नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री छवि शाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री चांद प्रकाश जैन, प्रांतीय सदस्य श्री राकेश पांडेय, श्री राज वर्मा एवं मंडल महामंत्री श्री आशीष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस विकास कार्य के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *