पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
शक्तिनगर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज-तर्रार, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके भइया सत्येन्द्र राय जी को शक्तिनगर थानाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और प्रभावी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। साथ ही यह पुलिस विभाग की उस सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है, जिसमें योग्य एवं समर्पित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाता है। सत्येंद्र राय जी ने अपने पूर्व कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद कायम करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शक्तिनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का अनुभव होगा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग और अधिक मजबूत होगा।
हम सभी उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं तथा आशा करते हैं कि वे अपनी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र की सुरक्षा एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।










