Home / Uncategorized / नशे में धुत पिता ने मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म

नशे में धुत पिता ने मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी(चौबेपुर)

क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक पिता ने घर में सोई मासूम बेटी 9 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया।बेटी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कक्षा 4 में पढ़ने वाली मासूम बेटी 18 अप्रैल की रात 10 बजे घर में सोई हुई थी ।उसकी मां छत पर थी तभी शराब के नशे में धुत उसके पिता ने जबरन मासूम बेटी के साथ दुराचार किया।जब रोती बिलखती बेटी ने सारी घटना मां को बताई तो मां ने थाने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेटी का मेडिकल चेकअप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने सारनाथ रेलवे स्टेशन से मुम्बई भाग रहे आरोपी पिता को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार पिता शहजाद राम निवासी मुरीदपुर बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी को दुष्कर्म,पास्को जैसी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जल्द इस मामले में आरोपी को सजा भी करायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *