Home / Uncategorized / भीषण गर्मी से स्कूल समय में बदलाव, अब सुबह 7 से 11:30 तक

भीषण गर्मी से स्कूल समय में बदलाव, अब सुबह 7 से 11:30 तक

लू के प्रकोप से बदला स्कूलों का समय, बच्चों को गर्मी से राहत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है। जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा तथा सीबीएसई/आईसीएससी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) का संचालन अब 21 अप्रैल 2026 से प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराय श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि निर्धारित समयानुसार सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शिक्षण कार्य एवं अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी और लू से बचाव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *