Home / Uncategorized / एडवोकेट संगीता विश्वकर्मा का विपक्ष पर तीखा हमला ,

एडवोकेट संगीता विश्वकर्मा का विपक्ष पर तीखा हमला ,

अकबरपुर में महिलाओं के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए एडवोकेट संगीता विश्वकर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.पी. शास्त्री की स्पष्ट मंशा है कि शासन और प्रशासन में महिलाओं को 50% भागीदारी दी जाए, ताकि हर क्षेत्र में उनकी प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।
संगीता विश्वकर्मा ने गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा की गला दबाकर की गई निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने अकबरपुर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जो भारत सरकार के महामहिम राष्ट्राध्यक्ष, नई दिल्ली को संबोधित था।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “जाके पांव ना फटी बेवाई, वो क्या जाने पीर पराई”, और आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं की वास्तविक समस्याओं को समझने में नाकाम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *