Home / Uncategorized / आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

सोनभद्र: रेणुकूट स्थित हिण्डालको द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज (ए.बी.आई.सी.) के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के गणित वर्ग के छात्र हरिओम तिवारी ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान तथा विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्र कुशान कनौजिया ने 89.88 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में छात्रा निहारिका सिंह ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान एवं जिले में दशम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हिण्डालको के यूनिट हेड समीर नायक जी, मानव संसाधन क्लस्टर प्रमुख जसवीर सिंह जी, मानव संसाधन प्रमुख एवं विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा जी, प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल जी तथा उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल जी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *