Home / Uncategorized / वाराणसी: सामने घाट चौराहे पर टीआई पर मनमानी के आरोप, स्थानीयों में नाराज़गी

वाराणसी: सामने घाट चौराहे पर टीआई पर मनमानी के आरोप, स्थानीयों में नाराज़गी

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने घाट स्थित मुकुंद गैस एजेंसी के पास चौराहे पर तैनात ट्रैफिक इंचार्ज (टीआई) गौतम कुमार यादव पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, टीआई पर राहगीरों और वाहन चालकों को बेवजह रोककर उनकी फोटो खींचने और चालान काटने का आरोप लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम लगभग 7 बजे के आसपास टीआई चौराहे पर खड़े होकर खासतौर पर मोटरसाइकिल सवारों को रोकते हैं और बिना स्पष्ट कारण बताए उन्हें परेशान किया जाता है। आरोप यह भी है कि जो वाहन चालक उनके “सिस्टम” से जुड़े नहीं होते, उन्हीं को निशाना बनाया जाता है, जबकि कुछ ऑटो चालकों को नियम तोड़ने के बावजूद नहीं रोका जाता।
इसके अलावा, रश्मि नगर इलाके में कथित रूप से एक अवैध ऑटो स्टैंड चलवाने का भी आरोप लगाया गया है, जहां से जुड़े वाहन चालकों को विशेष छूट मिलने की बात कही जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *