Home / Uncategorized / तम्मागढ़ अग्निकांड: कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आर्थिक मदद की मांग की

तम्मागढ़ अग्निकांड: कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आर्थिक मदद की मांग की

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

चंदौली।जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बरहनी ब्लॉक के ग्रामसभा तम्मागढ़ का दौरा कर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार दलित बस्ती के लगभग 18 परिवार इस हादसे में प्रभावित हुए हैं, जिनके घरों में रखा सामान, अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर राख हो गईं।

घटना में कुछ बच्चे और महिलाएं आंशिक रूप से झुलस भी गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक शासन-प्रशासन की ओर से पीड़ितों को कोई ठोस सहायता नहीं मिल सकी है, जिससे परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मदद नहीं पहुंचाई गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

दौरे में रामानंद सिंह यादव, गंगा प्रसाद, परमहंस सिंह राजपूत, राजू कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष विनीत राय, न्याय मंडल अध्यक्ष गोविंद पाल और पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में राजवंत देवी, पारस, श्रवण कुमार, सूरज, शीला देवी, धर्मेंद्र, विमलेश, राम आसरे समेत कुल 18 परिवार शामिल हैं, जो वर्तमान में सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *