Home / Uncategorized / चमका चौबेपुर का नाम, कक्षा 10 में प्रियांशु यादव ने पाई सातवीं रैंक

चमका चौबेपुर का नाम, कक्षा 10 में प्रियांशु यादव ने पाई सातवीं रैंक

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

यूपी बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में जनपद वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। क्षेत्र के चंद्रावती (उगापुर) स्थित काशी बुल्लू इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र प्रियांशु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में कुल 569 अंक (94.83 प्रतिशत) प्राप्त कर जनपद में सातवीं रैंक हासिल की है।प्रियांशु की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं ग्रामीणों ने भी इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *