Home / Uncategorized / धानापुर विकास खंड स्थित कवई पहाड़पुर गांव की निवासी रेखा कुमारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

धानापुर विकास खंड स्थित कवई पहाड़पुर गांव की निवासी रेखा कुमारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड स्थित कवई पहाड़पुर गांव की निवासी रेखा कुमारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर यह सम्मान दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने मेधावी छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्षेत्र में संसाधनों की कमी के बावजूद रेखा कुमारी ने कड़ी मेहनत से पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर धानापुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, क्योंकि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

सिंह ने बताया कि ऐसे मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने घोषणा की कि यदि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पैसे के अभाव में अपनी प्रतिभा दिखाने में असमर्थ होता है, तो उसकी पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पढ़ाई के दौरान पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी और वे इसके लिए पूर्ण सहयोग करेंगे।इससे पहले भी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने धानापुर क्षेत्र के उन मेधावी बच्चों को सम्मानित किया था जिन्होंने खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव, विमल सिंह दादा, राजेश बिंद और भाजपा नेता गोपाल बिंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *