चंदौली से बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है।
बरहनी ब्लॉक के देवकली ग्राम सभा में पंचायत सचिवालय बदहाल हालत में है।
कई महीनों से सचिवालय में न टेबल है और न ही कुर्सी की व्यवस्था है।
ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की अनुपस्थिति भी सवालों के घेरे में है।
बताया जा रहा है कि केवल पंचायत सहायक ही किसी तरह काम संभाल रही हैं।
सचिवालय में कंप्यूटर होने के बावजूद वह चालू हालत में नहीं है।
लैट्रिन और बाथरूम के दरवाजे टूटे हुए हैं और सुविधाएं पूरी तरह बंद पड़ी हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि सचिवालय तक जाने के लिए पक्का रास्ता तक नहीं है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस लापरवाही से सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
अब सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और सुधार होगा।
देवकली का पंचायत सचिवालय बना खंडहर, व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी कुर्सी-टेबल तक नहीं, कैसे चलेगा गांव का विकास?









