Home / Uncategorized / पति ने पत्नी-सास की गला कटकर की हत्या, ससुर को किया घायल

पति ने पत्नी-सास की गला कटकर की हत्या, ससुर को किया घायल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र  के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पत्नी की विदाई ना होने से आक्रोशित युवक ने ससुराल पहुंचकर न सिर्फ तांडव मचाया, बल्कि पत्नी प्रीति (22), सास सुशीला देवी (45) की गला काट कर हत्या कर दी। यही नहीं, ससुर अंतु गुप्ता (50) पर भी दरिंदे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों का उपचार वाराणसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई है।
गड़वार थाना सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बछईपुर निवासी प्रीति गुप्ता पुत्री अंतु गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों से ढाई वर्ष का पुत्र है। कुछ माह से पति के उत्पीड़न से तंग होकर प्रीति मायका में रह रही थी। बताया जा रहा है कि नवरात्र के दौरान अमित पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन उसकी हैवानियत से पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। शनिवार की रात अंतु गुप्ता अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। देर रात गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी उनका दामाद अमित गुप्ता अचानक पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। यही नहीं, आक्रोशित दामाद अमित ने ससुर अंतू गुप्ता, सास  सुशीला देवी और अपनी पत्नी प्रीति गुप्ता का चाकू से गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशीला देवी और प्रीति गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंतू गुप्ता को पहले सदर अस्पताल और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता के नेतृत्व में नगरा, भीमपुरा, फेफना और गड़वार थानों की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि आरोपी अमित गुप्ता पहले भी अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश कर चुका था, जिसके बाद परिजन उसे मायके ले आए थे। पुलिस ने आरोपी के भाई, बहन और जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है, सभी संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। इसी बीच रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मौके पर स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड यूनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *