Home / Uncategorized / अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है को मुकदमा वादी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में रविवार के दिन उपनिरीक्षक अजय कुमार अपने हमराह सिपाही सचिन सिंह के साथ क्षेत्र संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर मुकदमा पाक्सो से संबंधित अभियुक्त बजरंगी कमकर पुत्र अश्वनि कमकर साकिम दलन छपरा रामपुर थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र करीब (19) वर्ष को शिव मंदिर मिढ्ढी के पास से समय 13.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *