Home / Uncategorized / सिसवा बाजार का गौरव: श्रेया गुप्ता ने इंटरमीडिएट में 86.4% अंक हासिल कर रचा इतिहास, कई छात्रों ने 80%+ अंक किए हासिल

सिसवा बाजार का गौरव: श्रेया गुप्ता ने इंटरमीडिएट में 86.4% अंक हासिल कर रचा इतिहास, कई छात्रों ने 80%+ अंक किए हासिल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
सिसवा बाजार
सिसवा बाजार स्थित चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वाणिज्य वर्ग की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 86.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया और विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
श्रेया की उपलब्धि उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़ा मुकाम हासिल करने की बात कही।
अन्य मेधावी छात्रों में शिवांश पाण्डेय (87.6%), ऋषु साहू (86%), अभिषेक यादव (84.4%), मुकेश यादव (83.8%), जतिन चन्द (82.2%), अनुराग कुमार (79.2%), अखिलेश चौबे (79.2%), मोनू कुमार (79.8%), सूरज पटेल (78%), समीर राज (78.6%), नितिन विश्वकर्मा (78.8%) सहित कई विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।
इसके अलावा आदित्य कुमार सिंह (76.2%), अनमोल तिवारी (76.8%), विक्रांत सिंह (74.6%), दीपक निषाद (74.8%), बजरंगी यादव (73.2%), रंजन कुमार (70.2%) और अन्य छात्रों ने भी संतोषजनक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में उत्साह है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *