पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के आदेश पर बिना मान्यता के संचालित हो रहे 13 विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। वहां के बच्चों का प्रवेश पास के परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा। जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है उनमें महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान कसौंडर, आरएन पब्लिक स्कूल रेकुवां, डॉ. बीआर आंबेडकर कोठिया, अनिल आदर्श शिक्षा निकेतन जमुआव, केडीएस चिल्ड्रेन स्कूल गड़वार मोड़ नगरा, अयोध्या जूनियर हाई स्कूल अब्दुलपुर मदारी, माई चिल्ड्रेन स्कूल मलप हरसेनपुर, मां उर्मिला देवी शिक्षण संस्थान सिसवार कला, सरस्वती ज्ञान मंदिर बरौली, जीनियस अकेडमी नाथ बाबा स्थान नरही, शिवाय पब्लिक स्कूल रूपवार, रामजीज पब्लिक स्कूल नई बस्ती डिहवा तथा मेथोडिस्ट मिशन स्कूल गोठवा शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि ये सभी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। बार-बार बंद करने के बाद भी फिर से विद्यालय का संचालन होने लग रहा है। एक सप्ताह में इन्हें बंद करना सुनिश्चित करने को कहा है। बीएसए ने अभिभावकों से अपील किया कि बिना मान्यता वाले विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश कराकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।
बिना मान्यता प्राप्त चल रहे बीएसए का 13 विद्यालयों को नोटिस










