पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
करमा( सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसहर गांव में 25 वर्षीय महिला द्वारा अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना में 6 माह और 4 वर्ष के दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की जानकारी उस समय हुई जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना करमा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और घटनास्थल की गहन जांच की। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण घरेलू कलह माना जा रहा है,









