पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना पनियरा की मिशन शक्ति टीम एवं NCC कैडेट्स द्वारा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं राहगीरों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों एवं सड़क नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने के संबंध में भी अपील की गई।
अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सुरक्षित यातायात के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।










