Home / Uncategorized / गरबा-डांडिया आयोजनों की धार्मिक पवित्रता एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने पुलिस आयुक्त को सौपा ज्ञापन।

गरबा-डांडिया आयोजनों की धार्मिक पवित्रता एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने पुलिस आयुक्त को सौपा ज्ञापन।

वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026।

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने वाराणसी में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में धार्मिक पवित्रता, सनातन संस्कृति की मर्यादा तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस आयुक्त वाराणसी के ऑफिस में उनकी अनुपस्थिति में एसीपी अनिल कुमार को पत्र प्रेषित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की जोके उन्होंने तुरंत संज्ञान में लेते हुए कंट्रोल रूम को उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण राज मिश्रा ने कहा कि गरबा एवं डांडिया मात्र मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ आदिशक्ति की आराधना और भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन धार्मिक परंपराओं से जुड़े आयोजन हैं। ऐसे कार्यक्रमों में श्रद्धा, शालीनता एवं धार्मिक मर्यादाओं का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

संगठन ने अपने पत्र में मांग की है कि सभी प्रतिभागियों के लिए भारतीय पारंपरिक एवं मर्यादित वेशभूषा का पालन सुनिश्चित किया जाए। आयोजन स्थलों पर शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन तथा प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही धार्मिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए प्रवेश संबंधी स्पष्ट नियम निर्धारित किए जाएं, ताकि आयोजन की मूल धार्मिक भावना एवं सांस्कृतिक गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

इसके अतिरिक्त संगठन ने प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्रों की उचित जांच, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन को ऐसे आयोजनों में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

सनातन संस्कृति का सम्मान और मातृशक्ति की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। गरबा एवं डांडिया जैसे धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की अभद्रता, नशाखोरी या महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर कानूनसम्मत एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

संगठन ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि धार्मिक भावनाओं, सांस्कृतिक मर्यादाओं, नागरिक अधिकारों एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सकें।

इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अनुपम दुबे, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जैकी शुक्ला, विधि प्रकोष्ट के नगर उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय, अन्य सदस्य एवं अधिवक्तागड़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *