Home / Uncategorized / खून से लथपथ बेटे को देख बिलख उठी मां, मूक-बधिर किशोर से मारपीट में एक गिरफ्तार

खून से लथपथ बेटे को देख बिलख उठी मां, मूक-बधिर किशोर से मारपीट में एक गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र, रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में 14 वर्षीय मूक-बधिर किशोर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बेटे को खून से लथपथ देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर की मां सीमा कुमारी ने एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई हैं सीमा कुमारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब छह बजे उनका बेटा आयुष कुमार शर्मा धर्मसंघ के नीचे स्थित झोपड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान उन्होंने ब्रह्म दुबे के पुत्र प्रिंस दुबे पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया मां का कहना है कि घटना में आयुष के सिर, पीठ और कान पर चोटें आईं तथा उसके सिर से खून बहने लगा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही बोलने और सुनने में असमर्थ है। बेटे की हालत देखकर वह घबरा गईं और उसे लेकर रेणुकूट पुलिस चौकी पहुंचीं सीमा कुमारी का दावा है कि वह घटना के बाद शाम करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचीं और लिखित शिकायत दी। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *