मोहांव चौराहे पर 35 वर्षों से कायम है मां दुर्गा की आराधना की परंपरा, कन्या पूजन के बाद हुआ भंडारा
पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चोलापुर)।
(राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट)
गोसाईपुर मोहांव चौराहे पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को महानवमी के पावन अवसर पर नौ कन्याओं का मां दुर्गा के स्वरूप में विधि-विधान से पूजन किया गया। वैदिक परंपराओं के अनुरूप कन्याओं के चरण पूजन के बाद उन्हें वस्त्र, बर्तन और दक्षिणा स्वरूप मुद्रा भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद पाकर भक्त निहाल हो उठे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
गौरतलब है कि गोसाईपुर मोहांव में मां दुर्गा की आराधना की परंपरा लगभग 35 वर्षों से चली आ रही है। वर्ष 1990 के दशक से ग्रामवासी सामूहिक सहयोग और श्रद्धा के साथ इस आयोजन को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जोखन गुप्ता, प्रबंधक सुभाष पांडेय, संरक्षक इंतियाज, कोषाध्यक्ष रामचन्दर मोदनवाल, उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, महामंत्री अंकित गुप्ता, प्रधान पति जयप्रकाश मौर्या (चौधरी मौर्या) और भूतपूर्व ग्राम प्रधान रामजनम यादव सहित समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। गोविन्द लाइट हाउस के गोविन्द एवं गोलू के साथ बीरु, तालीम, मल्लू, राजन, राहुल, मोहित, सौरभ (बाला), चंदन, संदीप, मंदन, विकास गुप्ता, श्याम बाबू (लाला), सोनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्था में सहयोग किया।
जय माता दी! मां दुर्गा सबका कल्याण करें।










