Home / Uncategorized / वर्दी के साथ मानवीय संवेदना की मिसाल, पिपरी थाना प्रभारी ने बांटी दीपावली की खुशियां

वर्दी के साथ मानवीय संवेदना की मिसाल, पिपरी थाना प्रभारी ने बांटी दीपावली की खुशियां

थाना प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय पत्रकारों से की आत्मीय मुलाकात, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं; जरूरतमंदों के बीच भी किया मिठाई वितरण

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र। दीपावली के पावन पर्व पर पिपरी पुलिस ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की सराहनीय मिसाल पेश की। थाना प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने थाना परिसर में क्षेत्रीय पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया थाना प्रभारी ने पर्व की खुशियों को समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाने की पहल करते हुए थाना परिसर में मौजूद आम नागरिकों का भी मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाई वितरित कर उन्हें दीपावली की खुशियों में शामिल किया। पुलिस की इस पहल से सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव देखने को मिला इस अवसर पर थाना प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। त्योहार की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों की रोशनी पहुंचे और जरूरतमंदों के चेहरों पर भी मुस्कान आए पुलिस की इस आत्मीय पहल की पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। इस आयोजन ने पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान की। दीपावली के अवसर पर पिपरी पुलिस की यह पहल वर्दी के साथ मानवीय संवेदना और सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश देती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *