Home / Uncategorized / मारपीट के बाद पिपरी पुलिस सख्त, दोनों पक्षों के छह लोग भेजे गए एसडीएम न्यायालय

मारपीट के बाद पिपरी पुलिस सख्त, दोनों पक्षों के छह लोग भेजे गए एसडीएम न्यायालय

दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में BNSS की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों का चालान किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय, दुद्धी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

बताया गया कि थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई की।

इन छह लोगों पर हुई कार्रवाई

प्रथम पक्ष से राज प्रताप सिंह (52) और उनके पुत्र नमन प्रताप सिंह (19), निवासी मेन रोड बस स्टैंड, हरे कृष्ण डेरी, रेणुकूट शामिल हैं की गई है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक शत्तनारायण वर्मा सहित थाना पिपरी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *