Home / Uncategorized / दिर्घायु – वरिष्ठ नागरिकों की प्रेरणादायी बैठक सम्पन्न

दिर्घायु – वरिष्ठ नागरिकों की प्रेरणादायी बैठक सम्पन्न

पिपरी, सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र पिपरी क्षेत्र स्थित गुप्ता होटल के समीप वरिष्ठ नागरिकों की एक गरिमामयी एवं प्रेरणादायी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज, स्वास्थ्य, सेवा तथा सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह बैठक क्षेत्रवासी रमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने समाज में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को संस्कार देने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के संयोजक अवधेश शुक्ला ने “दिर्घायु” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि दिर्घायु का अर्थ केवल लंबी आयु नहीं, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय और समाजोपयोगी जीवन जीना है।

बैठक में सामाजिक सेवा के कार्यों पर भी चर्चा हुई। सुनील कुमार ने रक्तदान जैसे मानव सेवा कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदाताओं के नाम एवं ब्लड ग्रुप की सूची तैयार करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहनीय एवं जनहितकारी पहल बताया।

वहीं कमलेश कुमार और अजय गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर रामशंकर सिंह, सतीश श्रीवास्तव, बलिराम ठाकुर, एल. प्रसाद, अमर शाह, राम औतार, राकेश मौर्य, नन्दलाल सिंह सहित अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने बैठक को सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और सामाजिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। यह बैठक वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देती हुई सम्पन्न हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *