सोनभद्र रेणुकूट। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट में कार्यरत सुरक्षा विभाग में तैनात रहे प्रबंधक मेजर देवेंद्र ओंकार के पुत्र रोमल ओंकार ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) उत्तीर्ण कर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS), बेलगाम में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र एवं हिंडाल्को परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
रोमल ओंकार वर्तमान में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट के छात्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता ने विद्यालय, हिंडाल्को परिवार तथा पूरे रेणुकूट क्षेत्र में हर्ष का वातावरण उत्पन्न कर दिया है।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देश के प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थानों में से एक माना जाता है, जहां प्रवेश अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से होता है। रोमल की इस उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, माता पिता का अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। गौरतलब है कि रोमेल के पिता पूर्व सेना अधिकारी है एवम माता जी एक प्रतिष्ठित बैंक कर्मी हैं और सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही।
इस अवसर पर हिंडाल्को प्रबंधन, विद्यालय परिवार एवं सहकर्मियों ने मेजर (सेनि.)देवेंद्र ओंकार एवं उनके पुत्र रोमल ओंकार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









