Home / Uncategorized / न्याय के मंदिर में नई ऊर्जा का संचार : बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई टीम ने ली शपथ

न्याय के मंदिर में नई ऊर्जा का संचार : बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई टीम ने ली शपथ

पूर्वाचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र, 15 मई 2026।
तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज शुक्रवार को अधिवक्ता एकता, गरिमा और संकल्प का साक्षी बना। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह निवर्तमान अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नगर एडवोकेट, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) आशुतोष देव पांडेय एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट, सचिव प्रशासन हरिद्वार एडवोकेट तथा सचिव प्रकाशन वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भोला सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक कुमार पाठक एडवोकेट, परमेश्वर सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी एडवोकेट, गुलाब वैश्य एडवोकेट एवं अनिल कुमार सिंह एडवोकेट तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, सुदेश कुमार एडवोकेट एवं रमन कुमार एडवोकेट ने शपथ ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि श्री हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि “काला कोट केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। बार की मजबूती से ही आम आदमी को सुलभ और प्रभावी न्याय मिल सकता है।”
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए अधिकार नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। नई कार्यकारिणी अधिवक्ता भवन, चैंबर निर्माण, लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण तथा वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु बार और बेंच के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट एवं शांति वर्मा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में जिलाजीत सिंह यादव, हीरालाल पटेल, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, रामप्रसाद यादव, पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, राजकुमार पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, वी.पी. सिंह, रियाज़ खान, टीटू गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, आकृति निर्भया, वीरेंद्र राव सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *