Home / Uncategorized / बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय पर स्व-जनगणना कार्यक्रम आयोजित ग्राम प्रधानों संग ग्रामीणों ने लिया भाग

बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय पर स्व-जनगणना कार्यक्रम आयोजित ग्राम प्रधानों संग ग्रामीणों ने लिया भाग

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बालिया। जनपद के सबसे पिछड़े ब्लॉक बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को स्व-जनगणना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, खंड विकास अधिकारी विकास मिश्रा और विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने सहभागिता करते हुए स्व-जनगणना का कार्य सम्पन्न किया। खंड विकास अधिकारी विकास मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में जनगणना संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और लोगों को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत मनोज गुप्ता, सचिव वरुण राय, प्रमुख प्रतिनिधि नारायण जी उपाध्याय, विक्रमा पांडेय, भालेंदु, राजीव सिंह, मित्रेश तिवारी, ग्राम प्रधान सीताकुंड ओमप्रकाश, समरथपाह के ग्राम प्रधान बृजेश कुमार और उपेन्द्र सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *