पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
घुघली ब्लाक के सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संघ का बैठक आयोजित किया गया बैठक में संघ को मजबूत बनाने और प्रधानों के समस्या के समाधान पर चर्चा किया गया उक्त बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति से राजाराम गुप्ता को प्रधान संघ घुघली ब्लाक का नया अध्यक्ष चुना गया उनके अध्यक्ष बनने पर प्रधानों में खुशी का माहौल देखने को मिला और सभी प्रधानों ने अपने नए अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने कि उम्मीद जताई नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष राजाराम गुप्ता ने कहा कि सभी प्रधान साथियों को साथ लेकर चलेंगे साथ ही संघ को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे और उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानों कि समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुँचा कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर प्रधान संघ के संरक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र, जिलाउपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रवि कुमार पाण्डेय, नाथू चौधरी,ओमपाल,रामसजीवन सिंह,बृजेश कुमार,प्रीतम जायसवाल, श्रीकान्त कन्नौजिया, श्याम बदन यादव, शैलेश पटेल, कृष्ण मोहन पटेल, सुरेन्द्र गुप्ता, प्रेमसागर कन्नौजिया, विनोद साहनी, रविन्द्र चौधरी, नागेश्वर मिश्र, सुबास प्रजापति, अजय कुमार, लालबचन, रामाश्रय सिंह, रामबृक्ष यादव, नथुनी प्रसाद, विवेक मद्धेशिया, राममूरत सिंह, सुरेश गुप्ता, रामाज्ञा सिंह आदि प्रधान लोग उपस्थित रहे।
घुघली ब्लाक में मटकोपा के ग्राम प्रधान राजाराम गुप्ता बने प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष










