Home / Uncategorized / नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार,वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार,वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

नाबालिग को ब्लैकमेल करके करता रहा शारीरिक शोषण

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी (मिर्जामुराद)

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद शमसुद्दीन उर्फ शमशु को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शमसुद्दीन उर्फ शमशु 20 वर्ष मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गणेशपुर इस्लामपुर का निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने बताया कि इस दौरान उसने चोरी से मोबाइल फोन से किशोरी का वीडियो भी बना लिया था बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के दर से छिपा हुआ था, उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन तोड़कर नदी में फेंक दिया था ताकि सबूत को मिटाया जा सके।
यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की, उन्होंने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा है, विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी हुई है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था।
शिकायत के आधार पर मिर्जामुराद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद समसुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *