पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी (मिर्जामुराद)
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर के बाहर सो रही एक महिला से मंगलसूत्र छीनने का घटना प्रकाश में आया है। मेहंदी गंज गांव में घर के बाहर सो रही महिला के गले से कार सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र झपट लिया, घटना के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदीगंज गांव निवासी अनिल कुमार पटेल अपनी पत्नी सीता देवी और बेटी अनीशा पटेल के साथ एक शादी समारोह से लौटे थे। देर रात घर लौटने के बाद गर्मी के कारण पूरा परिवार ज्ञानपुर नहर मार्ग के किनारे बने टीन सेड के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था। रात करीब 1:00 बजे ज्ञानपुर नहर मार्ग की पटरी पर एक अज्ञात कार आकर रुका और कार से उतरे कुछ बदमाश पैदल ही अनिल कुमार के टीन सेड तक पहुंचे, उन्होंने गहरी नींद में सो रही सीता देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र झटके से छीन लिया मंगलसूत्र खींचते ही सीता देवी की नींद खुल गई उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति अनिल कुमार पटेल की भी नींद खुल गई, उन्होंने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन रात के अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर बदमाश पहले से खड़ी कर में सवार होकर वाराणसी प्रयागराज हाईवे की ओर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने तुरंत युपी डायल 112 पर सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया हालांकि तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला, रविवार सुबह पीड़ित अनिल कुमार पटेल ने बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दी, इस संबंध में थाना प्रभारी मिर्जामुराद ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।










