Home / Uncategorized / लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की आपात बैठक

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की आपात बैठक

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र, 18 मई 2026।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के सभागार में एक आपात बैठक पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य के संचालन में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की घटना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर जिस प्रकार लाठियां बरसाई गईं, वह अत्यंत शर्मनाक है। यह केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र का प्रत्येक अधिवक्ता इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित है तथा इसकी घोर निंदा करता है।

उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि पुलिस का यह कृत्य तानाशाहीपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। सरकार को तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों एवं आदेश देने वाले अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं के समुचित उपचार एवं सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता चंद्रकला गिरी एवं सरस्वती देवी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *