पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली
पल्टू मिश्रा
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
घुघली पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्णवासी चौधरी पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव तथा विन्द्रावती देवी पत्नी पूर्णवासी चौधरी निवासी ग्राम पिपरा मुंडेरी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल श्यामप्रवेश, कांस्टेबल अजीत यादव तथा महिला कांस्टेबल अंजनी शाह शामिल रहे।
दहेज हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार










