पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी (मिर्जामुराद)
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में प्लेसमेंट 2026 का आयोजन किया गया था, इस दौरान 608 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिया गया। संस्थान को 114 कंपनियों से कुल 873 जॉब ऑफर प्राप्त हुआ, जिसमें उच्चतम वार्षिक सैलरी पैकेज 14.56 लख रुपए रहा।
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, अतिथि, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। टीसीएस के ग्लोबल प्रोडक्ट मैनेजर श्री अलग श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे, फार्मेसी निदेशक डॉक्टर आशुतोष मिश्रा, टेक्नोलॉजी डायरेक्टर डॉ गौरव सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डॉ एके यादव, डीन अकादमी डॉ डीएम श्रीवास्तव और डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री रवि श्रीवास्तव मौजूद थे। छात्रों को प्लेसमेंट देने वाली प्रमुख कंपनियों में टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, फ्लिपकार्ट, पिरामल फार्मा और जारो एजुकेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल थे।केआईटी के उपाध्यक्ष श्री विपुल जैन और प्रबंधक सदस्य श्री वत्सल जैन ने चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को भविष्य में कड़ी मेहनत जारी रखने और संस्थान से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया, संस्थान ने बताया कि सफलता, श्रेष्ठ शिक्षण, उद्योग अनुरूप प्रशिक्षण और समर्पित प्लेसमेंट में टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम। केआईटी भविष्य में भी छात्रों के गुणवत्तापूर्ण करियर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।










