चोलापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश, मां की तहरीर पर कार्रवाई
पूर्वांचल राज्य वाराणसी।
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोलापुर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 15 मई की सुबह लगभग 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे तनाव में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच करते हुए किशोरी की तलाश की जा रही है।










