पूर्वांचल राज्य/चंदौली
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव में किसान और युवा विरोधी नीतियां अपना रही है तथा अदानी प्रकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
वहीं जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर और छोटे सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे महंगाई और बढ़ी है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्र और युवा लगातार परेशान हो रहे हैं तथा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।
कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, गुलाब राम, कुलदीप वर्मा, अरबिंद पाण्डेय, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, बदरूद्वजा अंसारी, अमलेंदु पाण्डेय, मदनलाल लाल, प्रेमचंद गुप्ता, श्रीकांत पाठक, शमशाद अहमद, राकेश सिंह, नियाज अहमद, रामऔतार यादव, बाबा गोंड, सतेंद्र उपाध्याय, अतुल दुबे, इंद्रजीत मिश्रा, पवन पासवान, शैलेश यादव, प्रकाश शर्मा, शमशेर खान, रमेश पाण्डेय, संतोष चौबे, ज्ञान प्रकाश तिवारी, उग्रसेन, ओमसागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










