Home / Uncategorized / दुद्धी में अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज, नगर पंचायत और तहसील टीम सक्रिय

दुद्धी में अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज, नगर पंचायत और तहसील टीम सक्रिय

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र, दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 स्थित बढ़नी नाला के उत्तरी छोर पर सोमवार को तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई 2 मई 2026 को प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में की गई।

तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नाले के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से पहले कंक्रीट रोड सहित कुछ निर्माणों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि शेष अतिक्रमण की नाप-जोख पूरी होने के बाद मंगलवार को पुनः जेसीबी के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता, सरजू अग्रहरि और प्रेमचंद गुप्ता ने उपजिलाधिकारी द्वारा की जा रही कार्रवाई की पुष्टि की।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस टीम, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल निकासी मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *