Home / Uncategorized / बेटे ने पिता पर पत्नी से गलत हरकत करने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल होने से सनसनी

बेटे ने पिता पर पत्नी से गलत हरकत करने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल होने से सनसनी

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र / पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित पिपरी रमिला ग्राउंड के पीछे चिकवा मोहल्ला के समीप एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और संवेदनशील मोड़ ले लिया है। महिला के साथ कथित गलत हरकत, मारपीट, नशाखोरी तथा वाहन में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 निवासिनी निशा अली पत्नी, रिजवान अली उर्फ शिबू ने आरोप लगाया है कि 28 मई 2026 की रात लगभग 11 बजे उनके ससुर मुश्तक अली नशे की हालत में घर पहुंचे। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे मुश्तक अली ने महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद महिला के पति रिजवान अली उर्फ शिबू भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी से घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता और पुत्र के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने क्षतिपूर्ति तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला उस समय और अधिक चर्चा में आ गया जब रिजवान अली उर्फ शिबू और उनकी पत्नी निशा अली ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों ने मुश्तक अली पर महिला के साथ गलत हरकत करने, परिवार को प्रताड़ित करने तथा नशे की हालत में आए दिन विवाद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटे द्वारा अपने ही पिता के खिलाफ वीडियो वायरल किए जाने के बाद पूरा इलाका चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में विवाद करते रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार मुश्तक अली गुप्ता होटल के पास मिट्टी सरदार का कार्य करते हैं। मोहल्ले के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि परिवार के भीतर इस प्रकार के विवाद पहले भी कई बार हो चुके हैं, लेकिन इस बार मामला सोशल मीडिया तक पहुंचने के कारण अधिक चर्चा में आ गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद और प्रताड़ना के कारण परिवार मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। महिला पक्ष ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

फिलहाल मामले को लेकर पिपरी थाना में शिकायत दिए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ाता है

तथा पीड़ित परिवार को कितना न्याय मिल पाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *