सपा नेता ने महायज्ञ के दौरान बोले हमे सनातनी होने का सर्टिफिकेट भाजपा से नहीं लेना है
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सहतवार में आयोजित महायज्ञ के दौरान सपा नेता द्वारा बीजेपी पर दिए गये बयान पर राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। शुक्रवार को भाजपा नेता अजय सिंह ने सपा नेता के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि श्री चैनराम बाबा के स्थान पर 18 मई को कलशयात्रा के साथ शुरूआत हुआ और 26 मई को विशाल भण्डारे के साथ आयोजन का समापन हुआ। सबकुछ सही चला लेकिन अंत में आते-आते धार्मिक स्थान को लोग राजनीति का अखाड़ा बना दिए। राजनीतिक बयानबाजी होने लगी। यज्ञ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर आदि ने भी शिरकत किया। उनके जाने के बाद नीरज सिंह गुड्डू की बार-बार बाइट चल रही है कि हम लोगों को सनातन होने का सर्टिफिकेट भाजपा से नहीं लेना है। हमारी समझ में नहीं आ रहा है कि उक्त सम्मानित जनों का यह अपमान किया जा रहा है कि सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग तो भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता है। हम लोग सर्टिफिकेट देने की हैसियत में नहीं है। हमारी विधायक केतकी सिंह भी इस स्तर की नेता नहीं है कि वो किसी को सर्टिफिकेट दे सकें। श्री सिंह ने कहा कि वे नौ दिन तक चिल्लाते रहे कि ये राजनीति का क्षेत्र नहीं है। हम धर्म कर्म में लगे हुए हैं। हम रात दिन मेहनत कर रहे हैं। हम धार्मिक आयोजन में लगे हुए हैं। और आप जिसको बुलाए हैं, वह जय समाजवाद का नारा लगा रहा है। क्या औचित्य है। आप राजनीतिक मंच सजाईये और जोर-जोर से समाजवाद का नारा लगाईये। आपको कौन रोक रहा है। इस तरह से धर्म की आड़ में पूरी तरीके से राजनीति की जा रही है। विधानसभा लड़ने का ख्वाब देख रहे हैं और छोटी बात कर रहे हैं, यह कहीं से शोभा नहीं देता। इस मौके पर धर्मनाथ सिंह काका, भूलन प्रसाद गुप्ता, विद्या प्रसाद गुप्ता, शिव जी सिंह,भीम सिंह, नगेन्द्र पाण्डेय, बब्बन सिंह, तेज बहादुर सिंह संजय सिंह, रंजन सिंह, सुनील, निर्भय आदि रहे।









